पर्यावरण मित्रों को बांटी स्वच्छता किट
रुड़की
नगर पंचायत इमलीखेड़ा के पर्यावरण मित्रों और वाहन चालकों को स्वच्छता किट दी गई। अधिशासी अधिकारी आदेश कुमार ने कहा कि सभी को मिलजुकर कस्बे को सुंदर बनाए जाने के लिए प्रयास करना है। उन्होंने कहा कि निकाय के समस्त कर्मचारी एक परिवार हैं। भविष्य में भी कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखा जाएगा। अच्छा कार्य करने वाले कर्मचारियों को पारितोषिक भी दिया जाएगा। इस अवसर पर लेखाकार साहब सिंह सैनी, कनिष्ठ सहायक अनुज कुमार, कर संग्रहकर्ता रजत कुमार, प्रीति पाल, पर्यावरण पर्यवेक्षक मोहित चौधरी, सौरव चिनालिया, मनोज कुमार, वाहन चालक मनोज कुमार, पुनीत कुमार, विक्की, अमित, अनुज, राकेश, रणतेज, दीपक, सुशील, अंकुश, अर्जुन, आकाश, विशाल, दामिनी, अभिषेक, सुधीर, अमित, तस्लीम एवमं लोकेन्द्र आदि उपस्थित रहे।
