कानूनी जानकारी दी
रुड़की
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से गांव लहबोली में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। लोगों को कानून की जानकारी देने के साथ ही ग्राम पंचायत की योजनाओं के बारे में भी बताया गया। इस दौरान पैरा लीगल वॉलेंटियर लोकेश कुमार, पिंकी, रोशनजहां, कमरुनिशा, अफसाना, नौरती, रेशमा, रुकइया, उर्मिला, प्रताप आदि मौजूद रहे।
