राष्ट्र की धरोहर है संत महापुरुष: श्रीमहंत रविंद्र पुरी

हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव मंहत रविंद्रपुरी महाराज ने कहाकि संत महापुरुष राष्ट्र की धरोहर हैं। जबकि युवा संत सनातन धर्म की रीढ़ हैं। जो विश्व भर में धर्म एवं संस्कृति की पताका को फहरा रहे हैं। यह बात उन्होंने भारत माता पुरम स्थित आयुष अखिल चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रथम वार्षिक उत्सव पर आयोजित संत समागम को संबोधित करते हुए कही।
निरंजन स्वामी ने कहा कि धर्म के संरक्षण संवर्धन में युवा संत अपनी सहभागिता प्रदान कर रहे हैं। जो भारत के भविष्य के लिए सराहनीय कदम है। आयुष अखिल चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से स्वामी आयुष कृष्ण नयन सनातन धर्म एवं भारतीय संस्कृति के प्रचार प्रसार में अपना जीवन समर्पित करेंगे। महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद एवं योगी सत्यव्रतानंद ने कहा कि संत समाज ने जिस प्रकार से भारतीय सभ्यता का संवर्धन संरक्षण किया है वह सभी के लिए प्रेरणा से परिपूर्ण है। इस अवसर पर स्वामी कल्याण देव, महामंडलेश्वर उमाकांतानंद सरस्वती, रविदेव शास्त्री, महंत शिवानंद, महंत सूरज दास आदि संत शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *