12 मार्च को होंगी खेल कूद प्रतियोगिता
हल्द्वानी
सौहार्द जन सेवा समिति, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के तहत खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन करेगी। समिति के पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता कर बताया कि सभी प्रतियोगिताएं कमलुवागांजा के निजी बारात घर में आयोजित की जाएगी। 12 मार्च को होने वाले कार्यक्रम में छह टीमें भाग लेंगी। हर टीम में दस खिलाड़ी मौजूद रहेंगे। प्रेसवार्ता मे संस्था अध्यक्ष विद्या महतोलिया, नीरजा बोरा, पीसी पंत, डॉ. गीता मिश्रा, शशि जोशी, ईश्वर भट्ट, सुरेंद्र मेहता, मोहन चंद्र जोशी मौजूद रहे।
