पेंशनरों ने किया पुरानी पेंशन बहाली का समर्थन

रुड़की

   गवर्नमेंट पेंशनर वैलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की आमसभा में पुरानी पेंशन योजना लागू करने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही गोल्डन कार्ड को लेकर आ रही समस्या दूर करने और पुरानी चिकित्सा प्रतिपूर्ति लागू किए जाने की मांग की गई। आर्य उपवन डीएवी डिग्री कॉलेज में प्रदेश अध्यक्ष जेएस जैन और महामंत्री बच्ची सिंह रावत के संचालन में संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी और आम सभा की बैठक हुई। बैठक में चिकित्सा व्यवस्था को लेकर सरकार से नाराजगी जताई गई। वक्ताओं ने कहा कि गोल्डन कार्ड की व्यवस्था पर पेंशनर्स, पारिवारिक पेंशनरों से पचास फीसदी मासिक कटौती सुनिश्चित की जाए। पेंशनरों को पचास फीसदी पेंशन और पारिवारिक पेंशनर को तीस फीसदी पेंशन मिलती है। कहा गया कि जो पेंशनर पारिवारिक पेंशनर्स गोल्डन कार्ड में सम्मिलित नहीं होना चाहते, उनके लिए पुरानी प्रतिपूर्ति व्यवस्था लागू की जाए। जिन पेंशनरों ने गोल्डन कार्ड में विकल्प नहीं भरा था उनसे भी कटौती गई है। इसे तत्काल वापस किया जाए। उनके पुलिस पुरानी चिकित्सा प्रतिपूर्ति लागू की जाए। विशेषज्ञ अस्पतालों का राज्य और बाहरी राज्यों में चयन कर अनुबंध किया जाए। कहा कि गोल्डन कार्ड में पूर्तिपूर्ति में ओपीडी चिकित्सा कैशलेस की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *