हेल्थ मेले में हुई टीबी के मरीजों की जांच

रुड़की

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लक्सर के सभी 23 एचडब्ल्यूसी (हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर) केंद्रों पर मंगलवार को हेल्थ मेले का आयोजन किया गया। इसमें टीबी के पॉजिटिव मरीजों की जांच के साथ उनके उपचार की भी जानकारी ली गई। लक्सर के बहारदपुर खादर, भगतनपुर, खेड़ी कलां, रायसी, भोगपुर, ऐथल, मोहम्मदपुर बुजुर्ग, मुबारिकपुर, दरगाहपुर, भिक्कमपुर सहित कुल 23 गांवों में स्वास्थ्य विभाग के एचडब्ल्यूसी केंद्र चल रहे हैं। सीएचसी के बीपीएम आशीष शर्मा ने बताया कि हेल्थ मेला क्षय रोग के मरीजों के लिए लगाया गया है। इसमें सेंटर प्रभारी सीएचओ द्वारा टीबी पॉजिटिव मरीजों की जांच, उनके इलाज और उससे हुए फायदे की जानकारी ली गई है। पिछले पांच साल के दौरान टीबी के जिन मरीजों का उपचार हुआ है, उनकी निगरानी भी की जा रही है। सीएचसी प्रभारी डॉ. नलिंद असवाल का कहना है कि देश में टीबी को जड़ से खत्म करना है। इसके लिए टीबी की जांच का अभियान चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *