कांग्रेस विधायक दल के निलंबन के विरोध में निकाला मशाल जुलूस
हरिद्वार। कांग्रेस विधायक दल को विधानसभा से निलंबन और बढ़ती मंहगाई के विरोध में हरिद्वार विधानसभा अध्यक्ष तुषार कपिल के नेतृत्व में लालतारौ पुल से शिवमूर्ति तक मशाल जुलूस निकाला। विधानसभा अध्यक्ष तुषार कपिल के नेतृत्व में युवाओं ने इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी और अमन गर्ग ने कहा प्रदेश सरकार के निर्णय आज जनता के खिलाफ नजर आ रहे हैं। जनता त्रस्त है जनता सड़कों पर है। पटवारी भर्ती परीक्षा घोटाला और युवाओं पर जिस तरह से लाठीचार्ज कराया जा रहा है बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है। विधानसभा में भी जिस तरह से कांग्रेस विधायक दल के नेताओं को निलंबित किया गया है ये दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसे में कांग्रेस लगातार सड़कों पर उतर भाजपा सरकार का विरोध करती रहेगी और जनता के साथ खड़ी रहेगी। जिला महासचिव शुभम जोशी एवं विधानसभा महासचिव सानू गिरी ने कहा प्रदेश सरकार की नीतियां युवाओं, महिलाओं और किसानों खिलाफ है। पूर्व अध्यक्ष युवा कांग्रेस नितिन तेश्वर और रवि ठाकुर ने कहा युवा कांग्रेस जनहित के मुद्दों की लड़ाई पूरे प्रदेश में लड़ रही है चाहे वह लोक सेवा आयोग का घेराव हो या युवाओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन हो। कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य मुरली मनोहर, पूर्व सभासद अशोक शर्मा, वरुण बालियान, समर्थ गर्ग, अजय गिरी, पूर्व अध्यक्ष युवा कांग्रेस रवि बाबू शर्मा, विमल साहू, तरुण व्यास, दीपक पांडे, दीपक कोरी, अभिषेक शर्मा, विकास चंद्र, करण सिंह राणा, नितिन यादव, ओम, निखिल, ऋषभ गिरी, ऋषभ वशिष्ठ आदि शामिल रहे।
