साइबर क्राइम से बचाव की जानकारी दी

चम्पावत

इंजीनियरिंग कॉलेज में साइबर सुरक्षा पर आधारित सात दिनी कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यशाला में साइबर सुरक्षा की जानकारी दी गई। शनिवार शाम को साइबर क्राइम के विशेष इंजीनियर लोहित सिंह, सौरव कश्यप ने संस्थान में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया। संस्थान के निदेशक प्रो़ अमित अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान में लोग साइबर क्राइम के शिकार हो रहे हैं। इसी को देखते हुए छात्र छात्राओं को साइबर क्राइम से बचने की जानकारी दी जा रही है। प्रतिभागियों को काली लाइनक्स, वर्चुअल मशीन सेट अप, एथिकल हैकिंग, स्निफिंग टूल्स की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में अलप महर, प्रियंका पांडेय, सीमा लोहनी, रचिता पंत समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *