उत्तराखंड में फिर महसूस हुए भूकंप के झटके

देहरादून

उत्तराखंड में सुबह पांच बजकर 32 मिनट पर भूंकप का झटका महसूस किया गया। भूकंप का केन्द्र उत्तराखंड में पिथौरागढ़ से चालीस किलोमीटर दूर पश्चिमी नेपाल में रहा। फिलहाल किसी जन हानि की सूचना नहीं है। नेशनल सेंटर फॉर सेस्मोलॉजी में दर्ज जानकारी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 3.1 व गहराई पांच किलोमीटर रही। मार्च माह में अभी तक उत्तराखंड में दस से अधिक भूकंप महसूस किए जा चुके हैं। गत रविवार को भी उत्तराखंड में भूकंप का हल्की तीव्रता (2.1) का भूकंप आया था। जिसका केन्द्र जोशीमठ के पश्चिम उत्तर में 45 किलोमीटर दूर रुद्रप्रयाग में रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *