फ्रांस में 24 को तय होगा कौन बनेगा राष्ट्रपति

पेरिस

फ्रांस में राष्ट्रपति चुनाव के लिए 24 अप्रैल को आखिरी राउंड की वोटिंग होगी। इस बार मैदान में राष्ट्रपति पद के लिए इमैनुएल मैक्रों और मरिन ले पेन के बीच मुकाबला है। नतीजे सोमवार तक आ जाएंगे। 2017 में भी इन दोनों ही उम्मीदवारों के बीच मुकाबला था। उस समय मैक्रों ने मेरिन को हराया था और राष्ट्रपति बने थे।
इस बार चुनाव में फ्रांस के मुद्दों के साथ-साथ रूस-यूक्रेन की जंग का असर भी देखने को मिल रहा रहा है। हिजाब, मुस्लिम प्रवासियों को शरण देने, देश में बढ़ती महंगाई और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर पिछले लगभग पांच साल तक मैक्रों और मेरिन जनता के बीच जा रहे थे। लेकिन फरवरी के अंत में रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद हालात बदल गए हैं।एक ओर मैक्रों के रूस विरोधी रुख को फ्रांसीसी जनता का समर्थन मिल रहा है। उन्हें रेस में बढ़त मिलती हुई नजर आ रही है, वहीं मेरिन ली पेन के राष्ट्रवादी तेवर फीके पड़ रहे हैं। अगर मैक्रों दूसरी बार जीतकर राष्ट्रपति बनते हैं तो वह ऐसा करने वाले दूसरे राष्ट्रपति होंगे।दरअसल, मैक्रों रूस-यूक्रेन जंग में खुले तौर पर यूक्रेन का समर्थन कर रहे हैं। साथ ही वे हिजाब और मुस्लिम शरणर्थियों को शरण देने के मामले में भी काफी नरमपंथी आए हैं। उन्होंने इसे फ्रांसीसी मूल्य बताया है। मेरिन का टीवी डिबेट में मुस्लिमों के प्रति कट्टर रवैया किसी को पसंद नहीं आ रहा है। पिछले चुनाव के मुकाबले मेरिन इस बार मैक्रों को टक्कर देती दिख रही है। इस बार के डिबेट में मेरिन शुरू से ही तैयार दिखीं। उन्होंने मैक्रों पर कई आरोप लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *