कनखल क्षेत्र से दो नशे के कारोबारी गिरफ्तार

हरिद्वार

कनखल पुलिस ने क्षेत्र से गश्त के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों से दो नशा सौदागरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने चरस और स्मैक बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कनखल थाना प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि पुलिस बीती शाम को क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस ने एक युवक को गाडोवाली तिराहे जमालपुर जाने वाले मार्ग से दबोचा है। जिसकी तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके पास से 49.40 ग्राम चरस बरामद की है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम सोनू कुमार पुत्र कमल सिंह निवासी दीनदयाल पार्किग के समीप झुग्गी झोपड़ी रोड़ीबेलवाला कोतवाली नगर हरिद्वार बताया है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने बैरागी कैम्प एक ओर नशा कारोबारी को दबोचा है। जिसके पास से पुलिस ने 06.56 ग्राम स्मैक बरामद की है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम रवि उर्फ हटेला पुत्र प्रेम सिंह तोमर निवासी ठोकर नम्बर 10 बैरांगी कैम्प कनखल हरिद्वार बताया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *