जिंप अध्यक्ष समर्थकों ने किया प्रदर्शन

रुड़की

जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी के समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने सियासी विरोधियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि वह जिंप अध्यक्ष पर गलत आरोप लगा रहे हैं। विधानसभा सत्र में विधायक उमेश कुमार ने जिंप में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुभाष वर्मा ने भी प्रेसवार्ता कर अध्यक्ष पर कई आरोप लगाए। जिला पंचायत अध्यक्ष के समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने सियासी विरोधियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। अध्यक्ष समर्थक रवींद्र ने कहा कि जिला पंचायत की छवि खराब करने के लिए गलत बयानबाजी की जा रही है। सुभाष वर्मा ने अपने पूरे कार्यकाल में जितना कार्य किया है राजेंद्र चौधरी उर्फ किरण चौधरी ने छह माह में कर दिखाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *