आजादी के नायक भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव का किया भावपूर्ण स्मरण
देहरादून
गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी नेताजी संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने अपने कांवली रोड स्थित कार्यालय पर एकत्रित होकर देश की आजादी के नायकों भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव की शहादत पर उन्हें याद कर भावपूर्ण स्मरण किया गया। इस मौके पर समिति के प्रभात डंडरियाल और आरिफ वारसी ने कहा कि भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि आज की युवा पीढ़ी उनके जीवन से प्रेरणा लेकर अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद करे और किसी के साथ भी अन्याय न होने दें। याद रखें कि इन्हीं शहीद क्रान्तिकारियों की बदौलत आज हम आजाद है और खुली हवा में सांस ले रहे हैं। इस अवसर पर श्रद्धांजलि देने वालों में प्रमुख महासचिव आरिफ हुसैन वारसी, उपाध्यक्ष प्रभात डंडरियाल, अरुण खरबंदा, मनोज सिंघल, सुशील विरमानी, प्रदीप कुकरेती, विपुल नौटियाल आदि उपस्थित रहे।
