खनन से भरी चार ट्रैक्टर ट्रॉलियों को सीज किया
रुड़की। अवैध रूप से खनन कर ले जा रही चार ट्रैक्टर ट्रॉलियों को पुलिस ने पकड़ कर सीज कर दिया। खनन की ट्रैक्टर ट्रॉलियों की निगरानी के लिए साथ चल रही एक बुलेट को भी पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस कार्रवाई से खनन करने वालों में हलचल मची रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस को दिए गए हैं। पुलिस ने रविवार देर रात अवैध खनन से भरी चार ट्रैक्टर ट्रॉलियां पकड़ी। इंस्पेक्टर मनोज कुमार मैनवाल रात में क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें हाईवे पर ट्रैक्टर ट्रॉली आते हुए दिखाई दी। पुलिस ने सभी ट्रैक्टर-ट्रॉली को किनारे लगा कर जांच शुरू की।