शहीदों की स्मृतियां संजोने की कोशिश के रूप में स्मारिका का भी विमोचन
देहरादून
देश एवं प्रदेश पर अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों की याद में श्रद्धांजलि देने के लिए पिछले कई वर्षों से शहीदों को नमन कार्यक्रम का आयोजन कचहरी परिसर स्थित शहीद स्थल पर किया गया। इस अवसर पर शहीदों को नमन करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियां की जाती रहेंगी। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सभी आंदोलनकारी साथियों की भावनाओं का सम्मान किया जाएगा। इसी कड़ी में शहीदों की स्मृतियों को संजोने की कोशिश के रूप में एक महत्वपूर्ण स्मारिका का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शहीदों के परिजनों का सम्मान को लेकर भी संस्था द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर शहीदों को नमन कार्यक्रम के संयोजक प्रवीन त्यागी टीटू ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम के रूप में शनिवार को नगर निगम प्रेक्षागृह में शहीदों के परिजनों का सम्मान और स्मारिका के विमोचन के साथ ही देशभक्ति पर आधारित नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रम शनिवार सायं पांच बजे से होगा। इस अवसर पर ओबीसी के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा के साथ दुर्गा वाहिनी के अध्यक्ष टीटू त्यागी, दून बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल शर्मा चीनी, पूर्व अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल, एडवोकेट सुनील गुप्ता, राज्य आंदोलनकारी मंच के अध्यक्ष जगमोहन नेगी, प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती, धर्मपाल सिंह रावत, पुष्पलता सिलमाना, सुलोचना भट्ट, राधा तिवारी, आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा, लक्ष्मी, क्षेत्रीय रामलीला समिति आईटी पार्क अध्यक्ष अभय कुकरेती, राज्य आंदोलनकारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष विपुल नौटियाल, प्रभात डंडरियाल, जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा, उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय राणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रश्मि खत्री, पूर्व कनिष्ठ उपाध्यक्ष के एस बिष्ट, कांग्रेस नेता देवेंद्र शर्मा, आदि ने हवन पूजन का कार्यक्रम सम्पन्न कराया।
