समय से वेतन व्यवस्था को लेकर मुख्य सचिव से मिलेगा राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ

देहरादून,

राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ उत्तराखंड ने परिवहन निगम में कार्मिकों के लिये समय से वेतन दिये जाने की व्यवस्था के लिये राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ जल्द ही मुख्य सचिव से मिलेगा। यहां जानकारी देते हुए महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गौसाई ने कहा है कि परिवहन निगम में कार्मिकों के वेतन के लिए परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त परिषद लगातार आन्दोलन पर है जोकि राज्य की ब्यूरोक्रेसी के लिए चिन्तन का विषय है। इस दौरान राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ ने नाराजगी व्यक्त करते इस विषय पर गम्भीरता के साथ मुख्य सचिव उत्तराखंड से वार्ता करेगा। इस अवसर पर महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गौसाई ने कहा कि परिवहन निगम की दुर्दशा के लिए सरकार व सरकार की नीतियां जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि परिवहन निगम का जनहित कारी योजनाओं का करोडौ रूपया शासन में देनदारी है जिसे समय पर दिया जाता तो इतनी गम्भीर समस्या नहीं आती। उन्होंने कहा कि आज भी 20 करोड रूपया देनदारी है। दूसरी ओर कर्मचारी लगातार वेतन के लिए आन्दोलन कर रहा है।

महाशिवरात्रि पर्व पर किया भंडारे का आयोजन
देहरादून, 01 मार्च। महाशिवरात्रि के पर्व पर शंकर सब्जी भंडार के तत्वावधान में सब्जी मंडी में भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कई लोगों ने इसका लाभ लिया। इस अवसर पर संजीव गुप्ता, सुनील सैनी, नरेश, माजिद, नाजिद, शमशाद, हनी, आकाश, प्रमोद भट्ट, मोहन, ललित आदि अनेकों व्यापारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *