विनायक के चौबाट से हुई स्कूटी चोरी
अल्मोड़ा।
तहसील के राजस्व पुलिस इलाकों में लगातार चोरी के मामले बढ़ रहे हैं। बीते दिनों बम्योली में मंदिर की घंटियों और सौर ऊर्जा की लाइटों के चोरी का खुलाशा नहीं हुआ था। वहीं अब बेखौफ चोरों ने राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत्र सिंगोली से एक स्कूटी चुरा ली है। स्कूटी स्वामी ने राजस्व उपनिरीक्षक को तहरीर दी है। राजस्व उपनिरीक्षक ने टीम के साथ जांच शुरू कर दी है। हेमचन्द्र सती पुत्र भुबन चंद्र सती निवासी नौघर सिंगोली ने अपनी स्कूटी यूके 01 सी 9789 भिकियासैंण-विनायक मोटर मार्ग के चौबाट पर रोज की तरह खड़ी की थी। जिसे चोरों ने शनिवार रात को हाथ साफ कर दिया। रविवार सुबह जब हेमचंद्र स्कूटी लेने पहुंचे तो स्कूटी वहां पर नहीं मिलीं। उन्होंने इसकी सूचना राजस्व उपनिरीक्षक को दी। राजस्व उपनिरीक्षक विजय कुमार ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जिसके तहत मुख्य सड़क पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
