स्कंदमाता की पूजा कर भक्तों ने मांगी मन्नत

अल्मोड़ा

चैत्र नवरात्र के पांचवें दिवस रविवार को मां दुर्गा के पांचवें रूप स्कंदमाता की पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं ने सुख समृद्धि की कामना की। शहर के देवी मंदिरों श्रद्धालुओं की भीड़ रहीं। दिन भर मंदिरों में भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा। नगर के नंदादेवी, मुरलीमनोहर, उल्का देवी, जाखनदेवी मंदिर, देवी मंदिर खत्याड़ी, बानरदेवी, स्याहीदेवी, कसारदेवी, डोलीडाना मंदिर, देवी मंदिर दुगालखोला आदि मंदिरों में माता के दर्शन को भारी संख्या में भीड़ रही। इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। लोगों ने फूल माला, धूप-दीप, अगरबत्ती, नारियल, प्रसाद और चुनरी चढ़ा कर माता की आराधना कर आशीर्वाद मांगा। पंडित हरीश जोशी ने बताया कि मां के स्वरूप का ध्यान हमारे जीवन के अंधकारों, प्रतिशोध, लालच, क्रोध को शमन कर ज्ञान व तेज आदि सद्रुणों के प्रकाश की ओर ले जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *