अल्मोड़ा में मौसम के मिजाज में बदलाव का दौर जारी
अल्मोड़ा।
मार्च अंतिम दिनों में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। जिससे तापमान में भी उतार चढ़ाव का दौर जारी है। रविवार को भी दिन भर मौसम का मिजाज बदलता रहा। दरअसल, इन दिनों दिन में कई बार मौसम का मिजाज बदल रहा है। रविवार को भी मौसम पल-पल करवट बदल रहा। दिन की शुरुआत साफ मौसम और गुनगुनी धूप के साथ हुई। दोपहर बाद एकाएक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान घने बादलों से पट गया। काफी देर तक आसमान में घने बादलों का जमवाड़ा लगा रहा, हालांकि इसके बाद शाम को फिर मौसम बदल गया। शाम तक गुनगुनी धूप खिली रहीं। इधर, दिन में कई बार मौसम का मिजाज बदलने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आपदा कंट्रोल से मिली जानकारी अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।