उत्तराखंड को सख्त जनसंख्या नियंत्रण एवं भू कानून की जरूरतः मधु जैन

देहरादून

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन की प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन ने कहा कि आज हमारे उत्तराखंड को सख्त जनसंख्या नियंत्रण एवं भू कानून आवश्यकता है। उन्होंनेे कहा कि जैसे हमारे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक सराहनीय कदम उत्तर प्रदेश की तमाम जनता के लिए लिया है जो अत्यंत सराहनीय है। जनसंख्या नियंत्रण कानून जिसमें हम दो हमारे दो और लाभ लो, जिसके अंतर्गत जिनके दो से ज्यादा बच्चे होंगे उनको किसी भी तरह की सब्सिडी नहीं दी जाएगी। स्थानीय चुनाव मे कोई भागीदारी नहीं, 77 तरह की सरकारी सुविधाएं और अनुदानों का लाभ उन तक नहीं पहुंच पाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी और जो पहले से नौकरी कर रहे हैं उन्हें प्रमोशन नहीं दिया जाएगा, वहीं तीसरी संतान होने पर जनप्रतिनिधियों का निर्वाचन भी रद्द होगा। नौकरी से भी निकाला जा सकता है। दो बच्चों के लिए यह सभी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी, जिसमें होमलोन, हाउस टैक्स पर छूट दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिससे जब जनसंख्या कम होगी, तो जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी, पानी की किल्लत कम होगी, बिजली की खपत कम होगी, रोजगार मिलेंगे, प्रदूषण नहीं ोगा तथा शिक्षा भी सभी को मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *