घर में घुसकर युवती से की छेड़खानी

रुद्रपुर

घर में घुसकर युवती से छेड़खानी करने के आरोप में पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लिस को तहरीर देकर एक युवती ने आरोप लगाया कि वह एक दुकान पर काम करती है। दुकान पर जाते समय इरशाद सैफी पुत्र सलीम सैफी निवासी कब्रिस्तान के सामने वार्ड 7 बंडिया किच्छा उसका रास्ता रोककर छेड़छाड़ करता है। बीते शुक्रवार रात्रि करीब एक बजे आरोपी उसके घर में घुस आया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसका गला दबाकर चेहरे पर वार करने शुरू कर दिए। इस कारण उसे चोट लग गई। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। कोतवाल धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *