दुनिया की दादी तनाका का निधन
पेरिस
दुनिया की सबसे बुजुर्ग व्यक्ति जापान की केन तनाका का 119 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन के बाद अब फ्रांस की लुसिले रेनडोन (सिस्टर आंद्रे) दुनिया की सबसे बुजुर्ग व्यक्ति बन गई हैं। उनकी उम्र 118 साल 73 दिन है।
केन का जन्म 2 जनवरी 1903 को जापान के दक्षिण पश्चिम फुकुओका क्षेत्र में हुआ था। इसी साल राइट ब्रदर्स ने पहली बार अपने बनाए विमान में उड़ान भरी थी और मेरी क्यूरी नोबेल पुरस्कार पाने वाली पहली महिला बनी थी। 19 अप्रैल 2022 को उनकी मौत हुई। अब सिस्टर आंद्रे सबसे उम्रदराज महिला बन गई हैं। उनके बाद पोलिश महिला का नंबर आता है, जिनकी उम्र 115 साल है। यह जानकारी (प्क्स् के कंप्यूटर वैज्ञानिक लॉरेन्ट टोउस्सैंट ने दी। 11 फरवरी, 1904 को दक्षिण फ्रांस में जन्मी सिस्टर आंद्रे का असली नाम लुसिले रेनडोन है। यानी पहले विश्व युद्ध से भी एक दशक पहले सिस्टर आंद्रे भूमध्यसागरीय तट पर एक नर्सिंग होम में खुशहाल जिंदगी व्यतीत कर रही थीं। होम्स कम्यूनिकेशन के निदेशक डेविड तावेल्ला ने बताया कि इस जानकारी से वह बहुत खुश हैं। सुबह के नाश्ते के साथ दिन की शुरुआत करने वाली आंद्रे को अब कम दिखाई देता है। फिर भी उनका लक्ष्य जीन केलमेंट के आगे निकलना है। जीन केलमेंट फ्रांस की ही रहने वाली थी, जिनकी मृत्यु 1997 में हो गई थी, जिनकी उम्र 122 साल बताई जाती है। सबसे ज्यादा सौ वर्ष की उम्र पार करने वाले लोग जापान के ओकिनावा में मौजूद हैं, ऐसे क्षेत्र को जहां सौ पार के लोग रहते हैं उसे ब्लू जोन कहा जाता है।