सिंचाई हेतु निशुल्क बिजली की मांग की
रुड़की
उत्तराखंड किसान मोर्चा की मासिक पंचायत में सिंचाई के लिए निशुल्क बिजली की मांग की गई। इस दौरान संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया। प्रशासनिक भवन में आयोजित मासिक पंचायत की अध्यक्षता बाबा इलम और संचालन दीपक पुंडीर ने किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी गुलशन रोड ने कहा कि उत्तराखंड सरकार अन्य राज्यों की तरह किसानों को सिंचाई के लिए बिजली निशुल्क दें। जिससे किसानों को अपनी फसलों को तैयार करने में मदद मिल सके और प्रदेश का किसान खुशहाल हो सके। यदि ऐसा नहीं होता है तो किसान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने को मजबूर होगा।
चौधरी राजेंद्र सिंह ने कहा कि किसानों का खेती का काम धीरे-धीरे समाप्ति की ओर है। उसके बाद संगठन के लोग गांव गांव जाकर संगठन को मजबूत करने पर जोर देंगे। सरकारों के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। पंचायत में महकार सिंह, धर्मवीर प्रधान, सुरेंद्र नंबरदार, मोहम्मद आजम, जयवीर, अकील हसन, मकर सिंह, वीरेंद्र सैनी, बच्चन सिंह, पवन सिंह, दुष्यंत कुमार, नरेंद्र सिंह, सतवीर सिंह, नूर हसन, मोहम्मद अरशद, बलदेव त्यागी, रवींद्र त्यागी, जफर, अब्दुल गनी, सतीश त्यागी, पवन त्यागी, रहमान, महिपाल प्रधान, वीरेंद्र सिंह, अनिल सैनी, अमित कुमार, डॉ. सुलेमान, सोनवीर, ज्ञानचंद, सुशील कुमार, विनोद प्रधान, प्रमोद कुमार, हरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
