अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने के लिए इन तरीकों से इस्तेमाल करें बेकिंग सोडा

अंडरआर्म्स पर कालापन हो तो स्लीव लेस कपड़े पहनने की आजादी खत्म हो जाती है। हालांकि, अगर आप चाहें तो बेकिंग सोडा की मदद से अपनी अंडरआर्म्स के कालेपन को जल्दी दूर कर सकती हैं क्योंकि यह एक क्षारीय पदार्थ है, जो त्वचा के पीएच स्तर को प्रभावित किए बिना एक्सफोलिएट के रूप में कार्य करके त्वचा की रंगत को सुधार सकता है। आइए आज अंडरआर्म्स पर इसका इस्तेमाल करने के तरीके जानते हैं।
बेकिंग सोडा और पानी के घोल का करें इस्तेमाल
बेकिंग सोडा और पानी के घोल के इस्तेमाल से अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने में काफी मदद मिलती है। इसके लिए एक कटोरी में दो बड़ी चम्मच बेकिंग सोडा के साथ एक बड़ी चम्मच सादा पानी मिलाएं, फिर इस पेस्ट को एक मुलायम ब्रश से अपनी दोनों अंडरआर्म्स पर लगाकर 20-25 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से अंडरआर्म्स को साफ करें। इस प्रक्रिया को हफ्ते में दो से तीन बार दोहराना फायदेमंद हो सकता है।
बेकिंग सोडा, बेसन और दही का मिश्रण बनाएं
यह मिश्रण भी आपकी अंडरआर्म्स को साफ और चमकदार बना सकता है। इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में एक बड़ी चम्मच बेकिंग सोडा, एक छोटी चम्मच बेसन और एक बड़ी चम्मच दही को मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अपनी दोनों अंडरआर्म्स पर लगाते हुए हल्के हाथों से मलें, फिर 15 मिनट के बाद अंडरआर्म्स को गुनगुने पानी से साफ कर लें। हफ्ते में दो बार इस प्रक्रिया को दोहराएं।
बेकिंग सोडा और एवोकाडो का मिश्रण भी है कारगर
अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने में बेकिंग सोडा और एवोकाडो का मिश्रण भी मदद कर सकता है। इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में दो बड़ी चम्मच बेकिंग सोडा, एक बड़ी चम्मच एवोकाडो का गूदा और एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। अब इस मिश्रण को अपनी अंडरआर्म्स पर लगाने के 20 मिनट बाद इन्हें गुनगुने पानी से साफ कर लें। हफ्ते में दो बार इस प्रक्रिया को दोहराएं।
बेकिंग सोडा और नारियल के तेल का साथ में करें इस्तेमाल
आप चाहें तो अपनी अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने के लिए बेकिंग सोडा और नारियल के तेल का मिश्रण भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में एक बड़ी चम्मच बेकिंग सोडा और उतना ही नारियल का तेल लें, जिससे गाढ़ा पेस्ट बन जाए। अब इस मिश्रण को अंडरआर्म्स पर लगाकर सर्कुलर मोशन में हल्के हाथों से मलें और जब यह सूख जाए तो अंडरआर्म्स को गुनगुने पानी से साफ कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *