पॉड टैक्सी को लेकर माँगा सीएम से मुलाकात का समय
हरिद्वार
प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव चौधरी ने प्रेस को जारी बयान में बताया कि पॉड टैक्सी के रूट को लेकर उन्होंने सीएम से मुलाकात का समय मांगा है। चौधरी ने कहा कि जल्द ही एक प्रतिनिधि मंडल देहरादून जाकर सीएम से मुलाकात करेगा। उन्होंने कहा कि रूट बदलना चाहिए यदि ये शहर के बीच से निकलेगा तो व्यापार बुरी तरह प्रभावित होगा। पॉड टैक्सी से निश्चित रूप से पर्यटक बढ़ेगा पर लेकिन यात्री गंगा किनारे से होता हुए जाएगा तो और अधिक आनंद होगा।
