केएलसीसी और पीएसए ने जीते मैच

हरिद्वार

जिला क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ हरिद्वार की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में किशोरी लाल क्रिकेट एकेडमी व राइजिंग स्टार क्रिकेट एकेडमी सोमवार को पहला मैच खेला गया। जिसमें केएलसीसी 9 विकेट से जीत हासिल की। दूसरा मैच प्रकाश स्पोर्ट्स एकेडमी व हरिद्वार क्रिकेट एकेडमी के मध्य जमालपुर क्रिकेट ग्राउंड में मैच खेला गया। जिसमें प्रकाश स्पोर्ट्स एकेडमी ने 77 रन से जीत दर्ज की। मैच की अंपायरिंग राहुल गुप्ता, स्वतंत्र कुमार, योगेश कुमार, मंजीत कुमार, गौरव चौहान, सक्षम अग्रवाल और स्कोरिंग अश्वनी कुमार मौर्य, अंशुल बिष्ट, सूरज कुमार ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *