हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली शोभायात्रा
रुड़की
क्षेत्र के गांव धीर माजरा में हनुमान जन्मोत्सव पर शोभायात्रा निकाली गई। गांव के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा को आगे बढ़ाया। इस दौरान ग्रामीण धार्मिक भजनों पर नाचते रहे। क्षेत्र के धीरमाजरा गांव में शुक्रवार को अनुमति मिलने के बाद शोभायात्रा निकाली गई। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राशिद अली ने अपने कई साथियों के साथ मिलकर हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली जा रही शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की। सभी एक दूसरे पर रंग गुलाल उड़ाते दिखे। शोभा यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया था।