रमजान के तीसरे जुमे की नमाज अकीदत के साथ हुई अदा
रुड़की
मुकद्दस रमजान के तीसरे जुमे की नमाज नगर से लेकर देहात तक विभिन्न मस्जिदों में अकीदत के साथ अदा की गई। मस्जिदों में नमाजियों की भारी संख्या रही। रमजान उल मुबारक की 15 रोजे पूरे हो चुके हैं। रमजान के तीसरे जुमे की नमाज में लोगों का काफी उत्साह दिखाई दिया। नगर की जामा मस्जिद किला, थाने वाली मस्जिद, मस्जिद मदरसा तुल मोमिनीन, मस्जिद ए बिलाल, सहित नगर की विभिन्न मस्जिद में जुमे की नमाज अदा की गई। इसके अलावा मोहल्ला हल्का के शिया जामा मस्जिद में रमजान के तीसरे जुमे की नमाज में हजारों लोगों ने प्रतिभाग किया। नमाज के बाद रोजेदारों ने खुदा की बारगाह में हाथ बुलंद कर सुख समृद्धि और शांति की दुआ मांगी। तीसरे जुमे की नमाज के बाद लोग ईद की तैयारियों में भी लग गए हैं। बाजारों में लोगों ने खरीदारी भी शुरू की है।
