लाखों की चोरी में संदिग्ध हिरासत में
रुड़की
लाखों की चोरी के मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ चल रही है। सिविल लाइंस कोतवाली में आकाशदीप कांप्लेक्स निवासी नरेंद्र वर्मा ने तहरीर देकर बताया था कि पत्नी का स्वास्थ्य खराब चल रहा है। पत्नी का उपचार देहरादून के अस्पताल में चल रहा है। पत्नी की देखभाल के लिए अस्पताल आना-जाना लगा रहता है। सोमवार को केयर टेकर ने फोन पर सूचना दी कि घर के दरवाजे खुले हैं और सामान बिखरा है। घर से विदेशी मुद्रा, एक अंगूठी डायमंड, पांच लाख रुपये, एक गोल्ड चेन, चांदी के बर्तन, पत्नी और पुत्री के जेवरात, बैंकॉक और अमेरिका के महंगे गिफ्ट चोरी मिले। करीब चालीस लाख की चोरी की गई। घर के सीसीटीवी खंगालने पर महिला किरायेदार का पुत्र और एक अन्य युवक की गतिविधि संदिग्ध मिली।
