रुड़की में फ्लैट रजिस्ट्रेशन का समय बढ़ाया

रुड़की

रुड़की के बेलड़ी में फ्लैट आवंटन के लिए रजिस्ट्रेशन करने का समय एक सप्ताह और बढ़ा दिया गया है। 1088 फ्लैट के लिए अब तक 850 आवेदन आए हैं। जबकि करीब पंद्रह सौ रजिस्ट्रेशन करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए फ्लैट बनाए जा रहे हैं। नगर निगम की ओर से करीब छह साल पहले आवेदन लिए गए थे। आवास विकास परिषद की ओर से यह फ्लैट बनाए जा रहे हैं। शिकारपुर में फ्लैट आवंटन लॉटरी सिस्टम से हो चुका है। यहां 768 फ्लैट का काम पूरा हो चुका है। बेलड़ी में भी 1088 फ्लैट बनाए जाने का काम चल रहा है। दिसंबर 2023 तक काम को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए नवंबर से पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। छह लाख रुपये में फ्लैट मिलेगा। इसमें से एक लाख राज्य सरकार और डेढ़ लाख केंद्र सरकार देगी। बाकी रकम लाभार्थी किस्तों में चुका सकता है। लाभार्थी ईडब्ल्यूएस श्रेणी का होना चाहिए। नगर निगम में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही है। सहायक नगर आयुक्त एसपी गुप्ता ने बताया कि करीब साढ़े आठ सौ रजिस्ट्रेशन अब तक हो चुके हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए एक सप्ताह का समय बढ़ा दिया गया है। पंद्रह सौ रजिस्ट्रेशन किए जाएंगे। उसके बाद लॉटरी से आवंटन कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *