2 लाख 17 हजार मतदाता लेंगे चुनाव में भाग

बागेश्वर।

विधानसभा सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग से जिले में तैनात सामान्य प्रेक्षक कृष्णकांत पाठक, व्यय गजेंद्र सिंह तथा पुलिस प्रेक्षक नबाम गुंग्टे ने जिला कार्यालय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि निर्वाचन अति महत्वपूर्ण है। हम सभी आयोग के अधीन है, इसलिए हमें दायित्वों का संजीदगी से निर्वहन कर निर्वाचन को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण संपन्न कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *