जलभराव के चलते लोगों में शासन-प्रशासन के प्रति नाराजगी

रुड़की। मुंडलाना क्षेत्र में काफी दिनों से भारी बारिश और जलभराव से हो रही समस्या के कारण लोगों में शासन-प्रशासन के प्रति नाराजगी दिखाई दे रही है। कुछ दिनों पहले हुई तेज बारिश के दौरान गांव मुंडलाना क्षेत्र में काफी जलभराव हुआ था। जिसके चलते यहां के निवासियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल जल भराव कम होना शुरू हो गया है लेकिन वहां के निवासियों की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। खाली प्लॉट और सड़क, नालियों में जमा पानी में मच्छर और कीड़े पनप रहे हैं जिससे बीमारी होने का खतरा उत्पन्न होने लगा है। इतना ही नहीं जलभराव के कारण लोगों के घरों में दरारें आ गई थी, जिस कारण कुछ लोग गांव को छोड़कर बाहर खेतों के पास जाकर रह रहे हैं, और कुछ लोग अन्य जगह पर रहने को मजबूर हैं। इतना ही नहीं जल विभाग द्वारा गांव-गांव में टंकियां का निर्माण हो रहा है तथा घरों में पानी पहुंचाने के लिए पाइपलाइन बिछाई जा रही है, इसके लिए सड़कों को उखाड़ा जा रहा है जिसमें बरसात का पानी भर जाता है और ग्रामीणों को इससे काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जल विभाग द्वारा चल रहे इस प्रोजेक्ट को शीघ्र पूरा कर सड़को व नालियों को पक्का बनाया जाए, जिससे लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *