पिथौरागढ़
चौकोड़ी पुलिस ने चाय की दुकान में शराब पकड़ी है। शनिवार को थानाध्यक्ष हेम चन्द्र तिवारी के नेतृत्व में पुलिस ने चौकाड़ी में चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को चाय की दुकान में अवैध शराब मिली। पुलिस ने दुकान स्वामी हीरा सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।