सड़क दुर्घटना में व्यापारी की मौत
पिथौरागढ़
नगर के चंडाक मार्ग में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में व्यापारी भुवन गुंज्याल की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक घटना शुक्रवार देर रात हुई। शनिवार सुबह सैर सपाटा में पहुंचे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कोतवाल मोहन चंद्र पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव खाई से निकाला।
