झोलाछाप पशु चिकित्सकों से सतर्क रहें

रुडकी। कुआंहेड़ी में पशु स्वास्थ्य और पशु रोग नियंत्रण गोष्ठी में पशु चिकित्सकों ने सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही लोगों से झोलाछाप पशु चिकित्सकों के झांसे में नहीं आने की अपील की। प्रधान सुमित त्यागी के आवास पर आयोजित गोष्ठी में डॉ. सत्य विकास ने पशुपालकों को बताया कि पशुओं में खुरपका-मुंहपका, गलाघोटू, लंम्पी रेबीज आदि बीमारियों की रोकथाम के लिए टीकाकरण करवाना चाहिए। पशुधन बीमा योजना के तहत पीड़ित पशुपालकों को लाभ मिलता है। उन्होंने पशुपालकों से कहा कि झोलाछाप चिकित्सकों के झांसे से सतर्क रहें। डॉ. अमितेश राज ने पशुपालकों से एंबुलेंस योजना का लाभ उठाने की अपील की। इस मौके पर संनद कुमार, विकास कुमार, बालकृष्ण, विपिन कुमार, मनीष कुमार, मुकेश कुमार, राजकुमार त्यागी, अरविंद राठी, विनोद त्यागी, कामेश त्यागी, श्रवण त्यागी, आदेश त्यागी आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *