गाजियाबाद में त्यागी समाज के लोगों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की उठाई मांग

रुड़की। उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की टिप्पणी को अशोभनीय बताकर त्यागी कल्याण एवं विकास समिति के सदस्यों ने विरोध जताया। उन्होंने गाजियाबाद में समाज के लोगों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की। कचहरी परिसर में एकत्र हुए समिति के सदस्यों ने आरोप लगाया कि पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने त्यागी और अन्य समाज के लोगों के खिलाफ अशोभनीय टिप्प्णी की थी। विकास त्यागी ने कहा कि मंत्री की टिप्पणी से समाज के लोगों में भारी रोष व्याप्त है। नरोत्तम त्यागी ने कहा कि जब समाज के खिलाफ कोई अशोभनीय टिप्पणी की जाएगी तो उसका विरोध किया जाएगा। कहा कि विरोध जताने वालों के खिलाफ मुकदमे दर्ज करवाना बेहद गलत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *