भाजपा महानगर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल का किया भव्य स्वागत
देहरादून
राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा द्वारा उत्तरांचल प्रेस क्लब में भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल का भव्य स्वागत माला, पगड़ी एवं शॉल एवं चांदी का मुकुट पहनाकर एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी वाल्मीकि समाज अनुसूचित समाज एवं गरीब वर्ग के कल्याण के लिए सदैव प्रयत्नशील रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना में महत्वपूर्ण कार्य करने हेतु सफाई कर्मियों को सम्मान का आह्नान किया तथा उनको कोरोना योद्धा घोषित किया। प्रयागराज में मोदी द्वारा सफाई कर्मियों के पैर धोना, तथा मोदी द्वारा गरीबों के कल्याण में चलाई गई तमाम योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से बचाने हेतु सभी देशवासियों को निःशुल्क वैक्सीन लगाए जाना देश हित में सराहनीय कार्य रहे अनुसूचित समाज से पूर्व में राष्ट्रपति एवं वर्तमान में अनुसूचित जनजाति वर्ग से महिला राष्ट्रपति पद पर मनोनीत किया जाना भाजपा की नीति को स्पष्ट करता है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भाजपा का नारा है सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सबका प्रयास है। इस अवसर पर सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि उनके पिता स्वर्गीय उमेश अग्रवाल भी बाल्मीकि समाज एवं मलिन बस्ती के लोगों से बहुत प्रेम करते थे तथा उनके विकास के लिए चिंतित रहते थे उन्हीं के कदमों पर वह चलकर सभी वर्गों को साथ लेकर पार्टी से जोड़ने का प्रयास करेंगे तथा उनके दुःख सुख में सदैव एक सेवक के रूप में कार्य करेंगे। इस अवसर पर सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने राष्ट्रीय बाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा एवं उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना के गरीब वर्गों के कल्याण के लिए किए गए कार्यों की भी प्रशंसा की।इस अवसर पर अनेक पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
