भाजयुमो प्रदेश मंत्री के स्वागत में निकाली बाइक रैली

पिथौरागढ़

भाजयुमो के प्रदेशमंत्री रोहित ओझा का जिला मुख्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ता ऐंचोली स्थित पेट्रोल पंप पर एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने ऐंचोली से बाइक रैली निकाली। इस दौरान जगह-जगह प्रदेश मंत्री का फूलमालाओं के साथ स्वागत किया किया गया। प्रदेशमंत्री रोहित ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने जो भरोसा उनपर जताया है वह उसे पूरा करने का हरसंभव प्रयत्न करेंगे। युवाओं को भाजयुमो से जोड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी,महामंत्री राकेश देवलाल,वरिष्ठ नेता भूपेश पंत,इंदर लुंठी,वीरेंद्र बोरा,वीरेंद्र लाल शाह,भाष्कर मनौला,गौरव पंत सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *