उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली कैडेट्स को सम्मानित किया

84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी रुड़की में सोमवार को कैडेट सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जहां बीएसएम महाविद्यालय की एसयूओ सुमन जोशी को महानिदेशक एनसीसी कमेंडेशन कार्ड व बैच देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त सेंटऐंस स्कूल की कैडेट इशिता गुप्ता व आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर की कैडेट अंशिका ढाका को प्रशंसा पत्र देकर कमान अधिकारी कर्नल रामाकृष्णन रमेश द्वारा सम्मानित किया गया। एसयूओ सुमन जोशी उत्तराखंड राज्य की एकमात्र कैडेट है। जिनको महानिदेशक एनसीसी कमेंडेशन कार्ड व बैच से सम्मानित किया गया है। इनके द्वारा विगत वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह व यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम किर्गिस्तान हेतु चयनित होकर प्रतिभाग करना वाहिनी के लिए ही नहीं सम्पूर्ण राज्य के लिये गौरवशाली क्षण रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *