ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हरिद्वार। सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए रिकूं देवी पत्नी रवि प्रकाश, निवासी नियानंद विहार कॉलोनी ब्रहमपुरी रावली महदूद ने बताया कि उनके पति साइकिल से कंपनी से डयूटी खत्म होने पर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक ने उसके पति की साइकिल में टक्कर मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। बताया कि उसके पति का इलाज मेट्रो अस्पताल में चल रहा है। एसओ नरेश राठौड़ ने बताया कि इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
