विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हरबर्टपुर पुलिस ने 52 पव्वे देशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजेश पुत्र मामचंद निवासी धर्मावाला थाना सहसपुर के खिलाफ पुलिस ने आबकारी ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर दिया है। आरोपी को पुलिस कोर्ट में पेश करेगी।