हिमाचल में विस चुनाव जीतने पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न

अल्मोड़ा

हिमाचल विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत पर कांग्रेस कार्यकर्ता गदगद हैं। पार्टी की जीत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा में आतिशबाजी की और मिष्ठान भी वितरित किया। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडेय ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जीत ने साफ कर दिया है कि जनता का रुझान कांग्रेस की ओर है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के चुनावी वादे हर जगह हवा हवाई साबित हुए हैं। यहां नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, प्रदेश सचिव गोपाल सिंह चौहान, सभासद सचिन आर्या, जिला सचिव दीपांशु पांडेय, जिला उपाध्यक्ष विनोद वैष्णव, नगर उपाध्यक्ष महेश चंद्र आर्या, यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता वैभव पांडेय, नगर उपाध्यक्ष एनडी पांडेय, क्षेत्र पंचायत सदस्य शेखर पांडेय, गोविंद प्रसाद, पूर्व राज्यमंत्री केवल सती, प्रदेश सचिव राबिन भंडारी, जिला महासचिव गीता मेहरा, जिला महामंत्री राधा बिष्ट, सेवादल प्रदेश ध्वजवाहक संजय दुर्गापाल, हेम तिवारी, अवनी अवस्थी, हरीश रौतेला, पूरन सिंह अधिकारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *