मतदाता सूची के पुनरीक्षण की दी जानकारी

अल्मोड़ा।

धौलादेवी ब्लॉक के राइंका चमतोला में मतदाता सूची पुनरीक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों को मतदाता सूची के पुनरीक्षण की जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य खजान चंद्र कांडपाल ने कहा कि विद्यालय के वे विद्यार्थी जो कि मतदान की आयु के हैं, या अक्टूबर 2023 तक हो जाएंगे, वे अवश्य फोटोयुक्त नामावली में अपना नाम दर्ज करवाएं एवं गांव के अन्य लोगों तक भी यह जानकारी पहुंचाए। यहां प्रमोद पाटनी, रंजीत कुमार,तारा सिंह नेगी,डॉ. मोहन चंद्र जोशी, अरविंद कुमार, डॉ. दिनेश चंद्रा, प्रवीन रावत,आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *