16 को शहीद स्मारक छावनी क्षेत्र में शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि
अल्मोड़ा
विजय दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक छावनी क्षेत्र (ईदगाह के समीप) सुबह साढ़े दस बजे शहीदों को श्रद्वांजलि अर्पित जाएगी। जिला सैनिक एवं कल्याण पुर्नवास अधिकारी कर्नल योगेंद्र कुमार (अप्रा) ने बताया कि भारतीय सेना के अदम्य साहस एवं वीरता के लिए पूरे देश में 16 दिसंबर को विजय दिवस मनाया जाता है। उन्होंने जनपद के सभी लोगों से कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की है।
