22 लोगों पर बिजली चोरी का केस

ऊर्जा निगम की टीम ने कोतवाली क्षेत्र के सैदपुरा व बिझौली गांव में मंगलवार को चेकिंग अभियान चलाया। जहां पर 22 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा है। अवर अभियंता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। अवर अभियंता मुकेश कुमार व विकास कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि ऊर्जा निगम की टीम ने बिझौली व सैदपुरा गांव में 22 लोगों को बिजली चोरी करते हुए रंगेहाथ पकड़ा है। टीम ने आरोपियों के केबल भी जब्त कर लिए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *