गुरु आचार्य बिपिन जोशी के जन्म दिवस पर निःशुल्क योग शिविर का शुभारंभ

देहरादून

श्री धोलेश्वर महादेव मंदिर ग्राम धोलास में मन्दिर के संस्थापक आध्यात्मिक गुरु आचार्य बिपिन जोशी के 51 वें जन्म दिवस आज से साप्ताहिक निःशुल्क योग शिविर का दिव्य शुभारंभ आचार्य बिपिन जोशी के पावन सानिध्य में किया गया। जोशी ने ताड़ासन, वृक्षासन, वज्रासन, भुजंगासन, धनुरासन, पवन मुक्तासन के साथ साथ कपालभाति क्रिया। अनुलोम विलोम, भ्रामरी आदि प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। आचार्य जोशी ने योग को जीवन की राह बताया। सायंकाल में श्री धोलेश्वर महादेव के विशेष श्रृंगार के साथ भजन कीर्तन और पूजा अर्चना और आरती होगी, साथ ही आचार्य बिपिन जोशी के 51वें जन्म दिवस पर 51 बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की जाएगी, रविवारर विवार 30 अक्टूबर को विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित होगा। सोमवार प्रातः भगवान श्री धोलेश्वर महादेव की विशेष पूजा अर्चना, यज्ञ और पूर्णाहुति होगी, आज के कार्यक्रम में तिरलोक सिंह रावत, जगत लाल वर्मा, एडवोकेट तनुज जोशी, योग शिक्षक विनय प्रकाश, हेमा वर्मा, योग शिक्षिका संगीता वर्मा, महिला भजन मंडली धोलेश्वर महादेव का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *