गुरजीत कौर एवं महल सिंह हत्या मामले की मजिस्ट्रीयल जांच को अधिकारी नामित

रूद्रपुर

बीती 12 अक्टूबर 2022 की सायं श्रीमती गुरजीत कौर पत्नी श्री गुरताज सिंह निवासी भरतपुर, काशीपुर (जनपद उधमसिंहनगर) की गोली मारकर की गयी हत्या एवं 13 अक्टूबर 2022 की प्रातः महल सिंह निवासी ग्राम जुड़का नं. 1 कुण्डेश्वरी थाना काशीपुर (एकता स्टोन फ्रेशर में पार्टनर) काशीपुर (जनपद उधमसिंहनगर ) की हत्या की घटनाओं से क्षेत्र की शान्ति-व्यवस्था बाधित हुई है तथा आम जनमानस में उक्त घटना को लेकर अत्यन्त भय एवं रोष व्याप्त है। जिला मजिस्ट्रेट युगल किशोर पंत ने उक्त घटनाओं की मजिस्ट्रीयल जांच किये जाने हेतु अपर जिला मजिस्टेªट (प्रशासन) जय भारत सिंह को जांच अधिकारी नामित किया गया है। जांच अधिकारी/अपर जिला मजिस्टेªट ने सर्व साधारण से कहा है कि उक्त घटनाओं के संबंध में जो भी अभिलेखीय साक्ष्य, मौखिक साक्ष्य, घटना से संबंधित ऑडियो / वीडियो क्लिप प्रस्तुत करना चाहते है वे 18 नवम्बर 2022 तक जिला कार्यालय, कलेक्ट्रेट, रूद्रपुर, उधमसिंहनगर में अपर जिलाधिकारी के कक्ष संख्या-15 में प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होने कहा है कि इसके अतिरिक्त यदि किसी व्यक्ति के पास उक्त घटनाओं से संबंधित साक्ष्य उपलब्ध हों, तो वे अधोहस्ताक्षरी के मोबाईल नम्बर 70887-36665 पर भी भेज सकते हैं। साथ ही उन्होने कहा है कि यदि किसी व्यक्ति के पास उक्त घटनाओं से संबंधित किसी भी प्रकार की कोई गोपनीय सूचना उपलब्ध हो, तो वे सूचना उपलब्ध करा सकते हैं। सूचना प्रदाता के अनुरोध करने पर उनका नाम एवं पता पूर्णतः गुप्त रखा जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *