पुलिस ने किया नशे के प्रति जागरूक

रुड़की

ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान में युवा वर्ग और स्थानीय जनप्रतिनिधि बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। पुलिस द्वारा लगातार चौपाल लगाकर युवा वर्ग को नशे के प्रति जागरूक किया जा रहा हैं। नगर पंचायत पिरान कलियर में वार्ड छह में ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के तहत सीओ रुड़की पल्लवी त्यागी और एसओ जहांगीर अली ने लोगों के साथ चौपाल लगाते हुए नशे से होने वाले दुष्परिणाम के प्रति जागरूक किया। इस दौरान सीओ ने युवा वर्ग को नशे के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि नशा युवा पीढ़ी को खोखला कर रहा है। नशे की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करें और उनको नशे से होने वाले दुष्परिणाम के बारे बताए। नशे की रोकथाम के लिए उन्होंने पुलिस का सहयोग करने की अपील की है। इस मौके पर पूर्व प्रधान सलीम, अजहर प्रधान, आशिक, मनोज, पिंटू, रजत, साजिद, कल्लू, सोनू, शमीम, भोलू, फरमान, फारुख आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *