आज होगी 23 परीक्षा केंद्रों पर लिखित परीक्षा
पौड़ी
रविवार को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा पुलिस आरक्षी, पीएसी, आईआरबी और अग्निशमन (पुरुष, महिला) की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिले में इस परीक्षा के लिए 23 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को शांतिपूर्वक निपटाने के लिए 6 केंद्र पौड़ी में, 8 केंद्र श्रीनगर में व 9 केंद्र कोटद्वार में बनाए गए हैं। परीक्षा को व्यवस्थित, शांतिपूर्ण और पारदर्शिता से संपंन करवाने को लेकर डीएम डा. आशीष चौहान ने तैनात जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट, फ्लाइंग स्क्वाड को परीक्षा की गोपनीयता और पारदर्शिता हर हाल में बनाए रखने के निर्देश दिए है। उन्होंने सभी अधिकारियों को आयोग के मानक के अनुरूप बहुत ही गंभीरता से परीक्षा को संपादित करने के निर्देश दिए हैं।
