एक हफ्ते में खाली करें नगर निगम की जमीन

रुड़की

नगर निगम की करोड़ों की जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई दुकानों को खाली कराने के लिए निगम का अमला बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंच गया। निगम की टीम आने के बाद अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने सात दिन की मोहलत मांगी। नगर आयुक्त ने तय समय में कब्जा खाली कराने को कहा। मच्छी मोहल्ला चौक से रामपुर चुंगी जाने वाली सड़क पर निगम की जमीन पर कब्जा कर सालों अवैध तरीके से दुकानें चल रही हैं। इसमें पंद्रह दुकानें हैं। कुछ दुकानों के पास बेसमेंट, फर्स्ट और सेकेंड प्लोर है। कुछ में चार मंजिल तक निर्माण हो रखा है। सालों से यह दुकानें अवैध तरीके से चल रही हैं। नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ला ने द्वितीय शनिवार का अवकाश होने के बाद भी निगम में अधीनस्थों की बैठक बुलाई। बैठक में दुकानों को खाली कराने के लिए आदेश जारी किए गए। निगम ने मौके पर बुलडोजर भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *